मुरादाबाद, मई 1 -- राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने बैसाख पूर्णिमा एवं बुद्ध जयंती पर शुक्रवार को अटल घाट कटघर पर रामगंगा मैया महाआरती कर सामाजिक समरसता का संकल्प लिया। सदस्यों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा भी पढ़ा। सभी ने रामगंगा को प्रदूषण से मुक्त कराने और सामाजिक समरसता का संकल्प लिया। इस दौरान रामगंगा एवं भगवान बुद्ध के जयकारे गूंजते रहे। आरती में परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी सहित महामंडलेश्वर संजय दत्त गिरी, चंद्रभूषण पांडे,पुजारी महेंद्र, विनोद शर्मा, श्याम शुक्ला, वकनीत शर्मा,शलभ गुप्ता, सतीश खंडूरी, पुजारी भारत, अनिल रस्तोगी, शकव शंकर बंसल, नितिन दुबे, बबलू भटनागर, कैलाश भटनागर, आराधना अग्रवाल, संतोष गुप्ता, राजीव कैरे आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- रामगनर में गौतम बुद्ध की जयंती मनाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...