कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। अटल घाट का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय तब भड़क गए जब उन्हें पता चला कि यहां अवैध रूप से पार्किंग का संचालन हो रहा है। इस मामले में उन्होंने जोनल अधिकारी जोन चार राजेश सिंह और राजस्व निरीक्षक विनीत वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दे दिया। वहीं घाट की सफाई में लापरवाही पर जोनल स्वच्छता अधिकारी जोन चार को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। नगर आयुक्त ने घाट के बगल से गुजर रहे नाले की भी तलीझार सफाई का निर्देश दिया। यहां से वह गुरुदेव चौराहे से चिड़ियाघर के बीच बन रही सीएम ग्रिड रोड का भी निरीक्षण करने पहुंचे। निर्माण की धीमी गति पर उन्होंने ठेकेदार फर्म पर पांच लाख का जुर्माना लगाने का आदेश दिया। साथही यह भी कहा कि यहां प्रयुक्त हो रहे मैटेरियल की भी जांच कराई जाए। चैंबर के आसपास ग...