लखनऊ, जनवरी 28 -- क्रीड़ा भारती लखनऊ महानगर द्वारा अटल लखनऊ खेल महोत्सव-सीजन 3 की तैयारी बैठक एवं टी-शर्ट अनावरण कार्यक्रम सेंट जोसेफ कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल ने 'रन फॉर राम' जैसे आयोजनों की सराहना की। क्रीड़ा भारती लखनऊ के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने संगठन विस्तार की रणनीति साझा करते हुए कहा कि खेल संस्कृति को लखनऊ के प्रत्येक वार्ड और गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आगामी महोत्सव को खिलाड़ियों को जोड़ने का महाअभियान बताया। प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रशांत भाटिया और गोविंद पाण्डेय समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर आत्मनिर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.