नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में गरीब लोगों के लिए खोली गई अटल कैंटीन में पहले दिन 17,587 लोगों ने 5 रुपये में खाना खाया। वहीं 26 दिसंबर को दूसरे दिन शाम 7.30 बजे तक विभिन्न अटल कैंटीन से 15,805 लोगों को भोजन मिला। आने वाले दिनों में अटल कैंटीन की संख्या बढ़ने से यह आंकड़ा एक लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। दिल्ली सरकार से मिले आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को अटल कैंटीन खुलने के दिन दोपहर में 8604 लोगों को 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया गया जबकि शाम को 8983 लोगों ने अटल कैंटीन से खाना खाया। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर के समय 10696, लोगों ने अटल कैंटीन से खाना खाया और शाम को 7.30 बजे तक 5109 लोगों ने भोजन खाया। सरकार को उम्मीद है कि जल्द ही इस संख्या में बड़ी वृद्धि देखने को मिलेगी। दिल्ली सरकार ने फिलहाल 45 अट...