आगरा, अप्रैल 23 -- जयपुर हाउस स्थित राज्य कर विभाग के सभागार में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का चित्र विधि विधान से स्थापित किया गया। आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने बताया कि उनकी संस्था ने इस आशय का अनुरोध शासन से किया था। प्रदेश के वित्त मंत्री के सहयोग से यह अनुरोध पूरा हुआ है। उन्होंने वाजपेयी को उत्कृष्ट राजनेता कहा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपर आयुक्त ग्रेड वन पंकज गांधी, अपर आयुक्त ग्रेड 2 अंजनी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी रहे। व्यापार संगठन से नरेंद्र पुरसनानी, अजय महाजन, संजय मगन, प्रमोद गुप्ता, गोवर्धन सुनेजा, अनिल महाजन, धर्मपाल कश्यप, संजय अरोरा, राजेश कलवानी, आत्माराम, राकेश महाजन, दिलीप खूबचंदानी आदि रहे। यह भी पढ़ें- बांके बिहारी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा यह भी पढ़ें- एटा ...