हरदोई, दिसम्बर 24 -- सण्डीला। नगर मण्डल में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेई की जन्मशताब्दी के अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नितीश जायसवाल रमन के नेतृत्व में सण्डीला ब्लाक में अटल की प्रतिमा की सफाई व माल्यार्पण किया गया। पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष नरेश सिंह अर्कवंशी, डा. वेदप्रकाश मिश्रा, मनीष गुप्ता, मदन गोपाल कश्यप, सौरभ गुप्ता, सुनील अस्थाना, पियूष गुप्ता, अर्पित गुप्ता, मोर्चा अध्यक्ष व संयोजक स्पर्श गुप्ता, रानू अंसारी, गोपाल अर्कवंशी, पंकज अर्कवंशी, सुमित चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.