उन्नाव, दिसम्बर 29 -- बांगरमऊ। इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समीप एक अतिथि ग्रह में अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण द्वितीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति को सेवा, संवाद और सद्भाव का माध्यम बनाया। वे केवल एक महान राजनेता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा को समझने वाले दूरदर्शी विचारक, ओजस्वी वक्ता और संवेदनशील कवि भी थे। क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि अटल ने सिद्ध किया कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद नहीं। उनका जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और सुशासन का आदर्श उदाहरण है। पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि अटल का सपना था कि भारत मजबूत, संवेदनशील, विकासशील और समावेशी ...