नैनीताल, मई 18 -- गरमपानी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ शुभारंभ उपखंड शिक्षा अधिकारी राशि बुधलाकोटी, प्रधानाचार्य दीपचंद त्रिपाठी ने किया। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि अधिवक्ता दीप रिखाड़ी, ग्राम प्रधान भावना पडियार रहीं। समारोह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेतालघाट ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करने वाले 34 खिलाड़ियों को बेतालेश्वर सेवा समिति ने सम्मानित किया। जबकि छात्र हर्षित, जीआईसी धनियाकोट की छात्रा तनुजा को राष्ट्रीय स्तर पर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करने पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं उपखंड शिक्षा अधिकारी बुधलाकोटी व ब्लॉक खेल समन्वयक केडी सिंह ने क्षेत्र के व्यायाम शिक्षकों को भी सम्मानित किया। यहां कविता परिहार, सत्यदेव, संजय शर्...