औरैया, जनवरी 27 -- औरैया। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा सोमवार सुबह अटल आश्रय गृह में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंडारोहण के उपरांत सामूहिक राष्ट्रगान हुआ तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान के महत्व और 26 जनवरी के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विजय शंकर गुप्ता के पुत्र समाजसेवी शेखर गुप्ता एवं अभिषेक गुप्ता को गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में ...