बरेली, मार्च 9 -- बरेली में अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। छठी और नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए बरेली में कुल 460 छात्रों ने परीक्षा दी। लेबर कमिश्नर बाल गोविंद ने बताया कि बरेली मंडल के एकलौते अटल आवासीय विद्यालय में छठी और नौंवी कक्षा में दाखिला लेने के लिए रविवार को बरेली में मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में परीक्षा आयोजित की गई। जिले में इस परीक्षा के लिए छठी कक्षा में 265 और कक्षा नौ के लिए 210 विद्यार्थी पात्र पाए गए थे। सुबह 11 बजे से शुरू हुई परीक्षा में कक्षा छह में दाखिले के लिए 259 और कक्षा नौ में एडमिशन के लिए 201 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कक्षा में छह और नौ में नौ छात्र अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.