बस्ती, दिसम्बर 30 -- बस्ती। अटल आवासीय विद्यालय समिति बसेवाराय तहसील हर्रैया में 243 नए छात्रों का प्रवेश होगा। इनमें कक्षा छह के 160 व कक्षा नौ की 63 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। कक्षा छह में 80 छात्र व 80 छात्राएं हैं तो कक्षा नौ में 31 छात्र व 32 छात्राएं हैं। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए एक जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक आवेदन पत्र जिला प्रोबेशन अधिकारी, डीआईओएस, बीएसए, बीईओ, सीडीओ, श्रम विभाग कार्यालय, अटल आवासीय विद्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। यह आवेदन पत्र एनआईसी की वेबसाइट से भी अपलोड किए जा सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र 31 जनवरी तक शाम पांच बजे तक जमा किए जा सकते हैं। कोविड से अनाथ बच्चों के आवेदन पत्र जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जमा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...