गाज़ियाबाद, मार्च 6 -- गाजियाबाद। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा आठ मार्च को होगी। यह विद्यालय बुलंदशहर स्थित कौंदू में श्रम विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। परीक्षा को लेकर श्रम विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा से लेकर आवासीय सुविधा मुहैया कराई जाती है। विद्यालय में नए सत्र की प्रवेश परीक्षा आठ मार्च को आयोजित की जाएगी। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि मंडलीय अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों को निशुल्क शिक्षा और आवासीय सुविधा प्रदान की जाती है। विद्यालय कक्षा छह से लेकर कक्षा 12 तक सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत संचालित किया जाता है। अधिकारी ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध है। इसमें बच्चों को छात्रावास की अच्छी सुविधाओं के साथ-साथ, खान-पीन, खेलकूद, चिकित्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.