लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा राजकीय पालीटेक्निक कालेज मीरपुर में आठ मार्च को होगी। सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह ने बताया कि कक्षा छह में 202 वहीं कक्षा नौ के लिए 152 छात्र-छात्राओं के आवेदन हैं। प्रवेश परीक्षा 11 बजे से डेढ़ बजे तक होगी। छात्र-छात्राएं सुबह नौ बजे परीक्षा केन्द्र पर पहुंच जाएं। गेट पर तलाशी के बाद अन्दर जाने दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.