नोएडा, मार्च 6 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय बुलंदशहर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए कल यानी आठ मार्च को प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा नोएडा के सेक्टर-51 स्थित राजकीय बालिका विद्यालय होशियार में आयोजित की जाएगी। जिले के सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों, कोविड-19 महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत पात्र बच्चों के लिए आयोजित की जा रही है। विद्यालय में कक्षा 6 में कुल 180 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 80 बालकों और 80 बालिकाओं के लिए निर्धारित हैं। वहीं कक्षा 9 में कुल 65 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 31 बालक और 34 बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.