मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वन विभाग द्वारा जारी एक पेड़ मां के नाम जन-जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को अटल आवासीय विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भोपा -जौली मार्ग पर नंगला बुजुर्ग नहर झाल पर स्थित अटल आवासीय विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और वृक्षों के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण में विद्यार्थियों की भूमिका विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा-9 की छात्रा सिमरन रानी ने प्रथम, छात्र सुमित कुमार ने द्वितीय तथा छात्रा राशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- वन महोत्सव में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए...