लखनऊ, जनवरी 7 -- अटल आवसीय विद्यालय, लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 31 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (यूपीबीओसीडब्लू) के तहत पंजीकृत ऐसे निर्माण श्रमिक, जिनका पंजीकरण 30 नवम्बर 2025 तक कम से कम तीन वर्ष पूरे हो गए हैं, उनके बच्चे प्रवेश के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चे और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के पात्र बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शक्ति राय ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी 31 जनवरी तक एपी सेन रोड, चारबाग स्थित अपरश्रमायुक्त कार्यालय से आवेदन पर ले सकते हैं और जमा भी कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन फार्म बीओसीडब्लू की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।...