एटा, मार्च 8 -- अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को जनपद के एकमात्र परीक्षा केन्द्र श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज में आयोजित हुई। परीक्षा का सीडीओ डा. नागेन्द्र नारायण मिश्र, डीआईओएस डा. इंद्रजीत प्रजापति ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रम प्रवर्तन विभाग से आयोजित प्रवेश परीक्षा में 307 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, प्रधानाचार्य चंद्रजीत राव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बाबू तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट यश कुमार वर्मा की निगरानी में सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 326 परीक्षार्थियों में कक्षा 6 के कुल 173, कक्षा 9 के 153 अभ्यर्थी शामिल रहे। परीक्षा में कक्षा 6 के 161, कक्षा 9 के 146 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में कक्षा 6 के 12, कक्षा 9 के 7 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.