बलरामपुर, मार्च 8 -- बलरामपुर संवाददाता। एमपीपी इंटर कॉलेज केंद्र पर अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा में छठवीं और नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए कुल 111 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जबकि तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सहायक श्रम आयुक्त दिनेश विश्वकर्मा की निगरानी में आयोजित की गई। केंद्र व्यवस्थापक राकेश प्रताप सिंह की देखरेख में एमपीपी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया, जिससे नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित की जा सके। छठवीं कक्षा के लिए कुल 73 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 70 परीक्षा में शामिल हुए जबकि तीन अनुपस्थित रहे। उपस्थित अभ्यर्थियों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.