मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर,संवाददाता। अटल आवासीय विद्यालय के कक्षा छह एवं नौ में प्रवेश के लिए रविवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। मंडल स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में जिले के एकमात्र सिविल लाइन रोड पर रमईपट्टी स्थित एएसजुबिली इंटरमीडिएट कालेज में प्रवेश परीक्षा हुआ। परीक्षा में पांच अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 475 रही। 470 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में उपस्थित होकर अपने सपने अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए सवालों से जूझते रहे। कक्षा छह के लिए कुल परीक्षार्थी 252 पंजीकृत रहे। 251 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। इसी प्रकार कक्षा नौ में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 223 थी। जिनमें 219 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में उ...