बागपत, मार्च 1 -- अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई। यह परीक्षा शहर के जैन इंटर कॉलेज में होगी। श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा के लिए सरकार ने अटल आवासीय विद्यालय संचालित किया था। मेरठ मंडल के लिए केवल एक ही विद्यालय बुलंदशहर के कौंदु गांव में संचालित है। विद्यालय में प्रवेश के लिए जिले से आवेदन मांगे गए। विद्यालयों में पढ़ाई के लिए कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश के लिए अभिभावकों ने बच्चों के आवेदन कराए। बागपत जनपद में प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कक्षा छह में 80 और कक्षा नौ में 82 बच्चों का पंजीकरण हुआ है। प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि की आठ मार्च को परीक्षा की तिथि निर्धारित है। डीआईओएस ने सिसाना रोड पर जैन इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया है। नि...