अयोध्या, जनवरी 7 -- अयोध्या। अटल आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026 हेतु प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा को लेकर मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रवेश परीक्षा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं समन्वय से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रवेश परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने, परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी समस्त जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में सम्बंधित अधिकारियों की मौजूद...