पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पीलीभीत। श्रम विभाग की ओर से आयोजित अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 में ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल बरहा की छात्रा दीपांशी का चयन हुआ है। चयनित छात्रा को कक्षा 6 से 12 तक निःशुल्क आवासीय उत्कृष्ट शिक्षा मिलेगी। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल बरहा की कक्षा पांच की छात्रा दीपांशी ने अपने मार्गदर्शक/ कक्षा अध्यापिका गीता कुमारी के निर्देशन में यह सफलता अर्जित की। इससे पहले भी इसी विद्यालय के 5 छात्रों का अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 एवं 9 में चयन हो चुका है। इंचार्ज अध्यापक ममता गंगवार एवं अन्य शिक्षक संतोष खरे, मनविंदर, निधि निगम, निधि अग्रवाल, करुणा आदि प्रसन्नता जताई। बीएसए रोशनी सिंह ने चयनित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.