आगरा, अप्रैल 2 -- आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से 36 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप के भूखण्डों के आवंटन की घड़ी आ गई है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत विकसित इस टाउनशिप के फेस-3, सेक्टर-8 के 215 आवासीय भूखण्डों के लिए नौ अप्रैल को सार्वजनिक लॉटरी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। यह प्रक्रिया सुबह 9:30 बजे से सूरसदन प्रेक्षागृह में शुरू होगी। प्राधिकरण की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, निर्धारित समय सीमा में कुल 575 आवेदन प्राप्त हुए थे। दस्तावेजों की गहन जांच और त्रुटि सुधार की प्रक्रिया के बाद, अब कुल 560 आवेदकों को लॉटरी के लिए पात्र पाया गया है। एमआईजी-1, 2 और 3 को मिलाकर सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें अकेले एमआईजी-3 श्रेणी में 299 पात्र आवेदक शामिल हैं। एचआईजी में 66 और सुपर एचआईजी में ...