रुद्रपुर, मार्च 16 -- रुद्रपुर। पंतनगर पुलिस ने अटरिया माता मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी के साथ एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार रम्पुरा निवासी पंकज गौड़ पुत्र नन्हे बाबू शर्मा ने कोतवाली पंतनगर में सूचना दी थी कि 26 फरवरी को अटरिया माता मंदिर में दो अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे छह दानपात्रों को तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। इस मामले में पुलिस ने धारा 305 (डी) बीएनएस बनाम अज्ञात दर्ज किया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर व पुलिस क्षेत्राधिकारी पंतनगर के पर्यवेक्षण में पंतनगर थाना पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और सुरागरसी शुरू की। जांच के दौरान दो युवकों द्व...