रुद्रपुर, मार्च 7 -- पंतनगर। रुद्रपुर के अटरिया माता मंदिर में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 8108 रुपये भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि 26 फरवरी को पंकज गौड़ निवासी रम्पुरा रुद्रपुर की तहरीर पर अटरिया माता मंदिर में रखे छह दान पात्रों को तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले में कोतवाली पंतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करते हुए आरोपी की पहचान की। पुलिस टीम ने राम किशन उर्फ किशन निवासी तीन पानी डैम ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई रकम और घटना में प्रयुक्त भगवा रंग का कपड़े का टुकड़ा बरामद किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.