रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में अटरिया माता मंदिर और मेला परिसर में सफाई कर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मेले में लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया। शहर में चल रहे विशेष स्वच्छता एवं जनजागरण अभियान के तहत शुक्रवार को प्राचीन अटरिया माता मंदिर और मेला परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मेयर विकास शर्मा ने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। वहीं उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अभियान में नगर निगम टीम, व्यापारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में व्यापक सफाई की गई। मेयर ने कहा कि शहर को सुंदर और रोगमुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। यह तभी संभव हो पाएगी जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.