अररिया, मई 25 -- जोकीहाट, (एस)। सरकार के सख्त निर्देशों और बड़े-बड़े दावों के बावजूद अररिया जिले में कार्यरत नियोजित व नियमित शिक्षकों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि मई महीना अब खत्म होने को है, लेकिन शिक्षकों को अब तक अप्रैल महीने का वेतन भी नसीब नहीं हुआ है। विभाग की इस लेत-लतीफी से शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

वेतन न मिलने से त्योहार की तैयारी में मुश्किल सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि मात्र दो दिन बाद ही मुस्लिम समुदाय का बड़ा त्योहार बकरीद है, लेकिन वेतन न मिलने से शिक्षक परिवारों में त्योहार की खुशियां फीकी पड़ती दिख रही हैं। शिक्षकों ने कहा कि सरकार बार-बार दावा करती है कि त्योहारों से पहले और हर महीने की शुरुआत में वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। शिक्षक...