गिरडीह, अप्रैल 14 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में लटके नेशनल हाईवे सिक्स लेन निर्माण का मामला एक भी फिर जोर पकड़ने लगा है। भू- रैयतों ने उचित मुआवजा और ब्याज के साथ जमीन अधिग्रहण किए जाने पर एक बार फिर से हामी भरी है। भू- रैयतों ने जेएमएम नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल के नेतृत्व में सोमवार को मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर उन्हें एक आवेदन सौंपा है। इसके माध्यम से भू- रैयतों ने नेशनल हाईवे सिक्स लेन निर्माण के लिए आवासीय दर पर जमीन अधिग्रहण किए जाने की मांग की है। कहा गया है कि सिक्स लेन रोड निर्माण के लिए आवासीय भूमि को कृषि भूमि बताकर जमीन अधिग्रहण करने एवं मुआवजा राशि तय किए जाने का विरोध भू-रैयतों के द्वारा किया जाता रहा है और इसके कारण निर्माण कार्य लटका हुआ है। कहा गया है कि सिक्स लेन रोड निर्माण के लिए 2013 ...