हजारीबाग, जून 10 -- हजारीबाग। झारखंड की धरती से एक नई रचनात्मक ऊर्जा का उदय हो रहा है, जिसका प्रतीक है जल्द ही रिलीज़ होने वाली वेब सीरीज़ अटकल बियाह। इस वेब सीरीज़ को झारखंड के युवा सौरव सिंह लिखा और निर्देशन भी किया है। पूरी तरह से झारखंड में फिल्माई गई इस सीरीज़ में क्षेत्र की मिट्टी की खुशबू, यहां की संस्कृति की झलक और नए कलाकारों का जोश दिखाई देता है। यह सीरीज झारखंड की सांस्कृतिक चेतना और युवा ऊर्जा का सजीव उदाहरण भी है। अटकल बियाह में अभिनय करने वालों में विनोबा भावे विश्वविद्यालय की प्रसिद्ध तमाशा सोसाइटी के सदस्य गुलशन कुमार, रोहित सिंह, अमन, आदित्य मिश्रा, ऋषि, आदित्य उपाध्याय, संदीप, कुनाल, सुकांत, प्रज्ञा, गायत्री, स्नेहा, खुशी, आरती, कशिश और काजल, दीपिका तिग्गा, दीपिका सोरेन और कई अन्य लोग शामिल हैं। संगीत की जिम्मेदारी अभिषे...