अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सेफ इंटरनेट डे के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर एनआईसी द्वारा जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अज्ञानता और लालच ही साइबर फ्रॉड की सबसे बड़ी वजह है। डिजिटल सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे मजबूत हथियार है। कार्यशाला की अध्यक्षता परियोजना निदेशक भालचंद त्रिपाठी ने की। परियोजना निदेशक ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक जितनी उपयोगी है, उतनी ही सावधानी की भी आवश्यकता है। इस तरह की कार्यशालाएं आमजन को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण में सहायक हैं। वर्कशॉप का उद्देश्य आमजन को साइबर फ्रॉड से बचाव, डिजिटल सतर्कता और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा। कार्...