खगडि़या, अप्रैल 27 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंजरी पंचायत के निकट स्थित काली कोसी नदी के किनारे रविवार को एक 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ पुरुष का शव बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत अथवा हत्या लगभग एक सप्ताह पूर्व हुई होगी। बरामद शव की लंबाई लगभग साढ़े पांच फीट है। उसका रंग गोरा, टी शर्ट आसमानी एवं ब्लू कलर का लुंगी पहने हुए हैं। बरामद शव के शरीर पर कई जगहों पर जख्म के निशान मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या पीट-पीटकर कर दी गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर थाना में पदस्थापित एसआई अभिषेक एवं सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर इसका पंचनामा बनाकर कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- अज्ञात 50 वर्षीय अधेड़ का मिल...