चाईबासा, अप्रैल 12 -- चाईबासा। कुमारडूंगी पुलिस ने 33 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बडमिता हाथी चौक के पास से शुक्रवार को बरामद किया था। शव की पहचान कार्तिका महाराणा के रूप में हुई। मृतक मझगांव के टूंटा काटा गांव का रहने वाला है। शनिवार को मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल आकर शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात में गांव की मानी गोप नामक महिला ने रात के लगभग 7,30 बजे घर से बुलाकर ले गई थी। पुलिस मानी गोप को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। घटना का अंजाम देने के बाद वह गांव से फरार हो गई है। उसके पकड़े जाने के बाद ही खुलासा होगा कि किस कारण से हत्या की गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...