अज्ञात शव की हुई पहचान, गला दबाकर हुई हत्या
बरेली, मई 28 -- इज्जतनगर में पांच नंबर रोड पर जिस व्यक्ति का शव मिला था। उसकी पहचान दूसरे दिन बुधवार को हो गई है। मृतक की पहचान बारादरी के मोहल्ला जोगीनवादा के राधे के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। पुलिस इस मामले में आसपास के सीसी टीवी कैमरे खंगालने में लगी है। जिससे हत्यारोपियों का सुराग लग सके। पुलिस के मुताबिक, बारादरी के मोहल्ला जोगी नवादा निवासी राधे रिछा में एक क्रेशर पर नौकरी करते थे। दो साल पहले लखनऊ क्षेत्र की एक युवती के साथ विवाह हुआ। राधे नियमित तौर पर सुबह को रिछा क्रेशर पर नौकरी करने जाते थे। यह भी पढ़ें- सीसीटीवी में वृंदावन में नजर आया हत्यारोपी शाम को वापस लौटते थे। राधे शराब पीने के आदी थे। नियमित रूप से शराब पीते थे। मंगलवार सुबह 6 बजे राधे काम पर गये, मगर लौटकर नहीं आये। राधे का शव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.