मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- चरथावल। थाना चरथावल पुलिस को ग्राम बिरालसी में सूखे पड़े रजवाहे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। चरथावल पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्या मृतक के चेहरे पर रजवाहे में गिरने के कारण कुछ चोट/खरोचे लगी हुई मिली थी। मृतक के दाहिने हाथ पर दीपक नाम गुदा हुआ है। थाना चरथावल पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इस मामले में बुधवार को मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- नदी में युवक मिलने के मामले में अज्ञात के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...