पूर्णिया, मार्च 26 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीदगंज पंचायत के लतामबाड़ी चुनियाई बहियार के मक्का खेत से रविवार को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त 72 घन्टे बाद भी नहीं हो पाई। शिनाख्त के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में रखे गए शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को कर दिया जायेगा। भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बुधवार को बताया कि शव की शिनाख्त नहीं होने की स्थिति में गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार प्रशासनिक स्तर से होगा। इधर शव बरामद होने के 72 घन्टे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं होने से समूचे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म बना हुआ है । ज्ञात हो कि बीते रविवार की सुबह शहीदगंज पंचायत के लतामबाड़ी चुनियाई बहियार में गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर मक्का के बीच खेत से एक अज्ञात वद्ध का शव बरामद किया गया था। शव बारमद होने के बाद भवा...