चाईबासा, अप्रैल 11 -- चाईबासा।कुमारडूंगी पुलिस ने 33 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बडमिता हाथी चौक के पास से शुक्रवार को बरामद किया था ।शव का पहचान कार्तिका महाराणा के रूप में की गई है। मृतक मझगांव के टूंटा काटा गांव का रहने वाला है। शनिवार को मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल आ कर शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात में गांव की मानी गोप नामक महिला ने रात के लगभग 7,30 बजे घर से बुलाकर ले गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने कार्तिका महाराणा का शव कुमारडूंगी के बड़मिता हाथी चौक के पास खेत से बरामद किया था।शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शुक्रवार को ही पुलिस सदरअस्पताल लाई थी। अखबारों में खबर छपने के बाद मृतक के परिजनों ने कुमारडूंगी थाना से सम्पर्क किए जाने पर पता चला कि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। इसके बाद शनिवार को सदर अस्पताल...