लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- नगर की चिकनी तलैया रोड पर स्थित खानकाह के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पलिया सीएचसी पर पहुंचवाया है। जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व यही व्यक्ति शराब के नशे में नगर की पुलिस चौकी चौराहे के पास नाले में पड़ा मिला था। जिसको लोगों ने नहलाकर सही अवस्था में जाने दिया था। इसका शव गुरुवार को खानकाह के पास बरामद हुआ। पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज के पास मिला युवक का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...