लातेहार, मार्च 29 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के अम्वाटिकर स्थित अंबेडकर चौक के समीप सामुदायिक भवन के पास रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय नागरिकों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत व्यक्ति विक्षिप्त प्रतीत होता था और क्षेत्र में इधर-उधर घूमता देखा जाता था। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतक की पहचान सुनिश्चित करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा गहन छानबीन की जा रही है।

हिंद...