पाकुड़, मार्च 22 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत शहरपुर स्थित पाकुड़िया-महेशपुर मुख्य सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह लगभग 06:30 बजे किसी स्थानीय व्यक्ति ने फोन के माध्यम से इस घटना की सूचना थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया गया। पुलिस द्वारा मृत व्यक्ति की पहचान कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। आस-पास के क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई ...