संतकबीरनगर, मई 27 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा बाईपास के पास मंगलवार को एक वृद्ध का शव मिला। सूचना पर डायल 112 नंबर और औद्योगिक चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। चौकी इंचार्ज धमेंद्र मिश्रा ने बताया कि आस-पास पूछताछ में पता चला कि वह व्यक्ति कई दिनों से इधर-उधर घूम रहा था। उसकी मानसिक स्थिति खराब थी। शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया। नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...