साहिबगंज, मार्च 13 -- बोरियो। प्रखंड मुख्यालय स्थित बोरियो संथाली गांव में गुरुवार की रात को अज्ञात पिक अप वैन सड़क किनारे लगे बिजली पोल में टकरा गई। हादसे में बिजली पोल झूक गया एवं बिजली गुल हो गई। घटना के समय कुछ लोग सड़क के किनारे खड़े कुछ लोग बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात भर बोरियो संथाली गांव में बिजली गुल रही। ग्रामीण रूपेश कुमार, संजू मुर्मू, तल्लू मुर्मू, बेटका सोरेन, डबरू किस्कू आदि ने बताया कि बोरियो संथाली मोड़ में बिजली पोल में अज्ञात वाहन बार-बार टोकर मार कर बिजली का तार एवं पोल आदि क्षतिग्रस्त कर देता है। इसमें सुधार की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.