प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। रिश्तेदारी में आयोजित निमंत्रण से साथी के साथ घर लौट रहे बाइक सवार को चिलबिला-अमेठी मार्ग पर अंतू इलाके में सेतापुर गांव के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल उसके साथी को प्रयागराज से परिजन वाराणसी ले गए हैं। कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर दीवान का पुरवा निवासी रामपति के तीन बेटों में सबसे बड़ा 20 वर्षीय शनि एक माह पूर्व मुंबई से घर आया था। वह शुक्रवार को बाइक से निमंत्रण में अंतू थाना क्षेत्र के कुआं गांव गया था। निमंत्रण में अंतू थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव निवासी लाल बहादुर का 22 वर्षीय बेटा रोहित भी गया था। निमंत्रण के बाद रोहित भी शनि के साथ बाइक से अपने घर आ रहा था। चिलबिला-अमेठी मार्ग पर अंतू थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव के...