अज्ञात वाहन ने सो रहे हाइवा चालक को कुचला, मौत
छपरा, जून 8 -- हरदिया चंवर में मानपुरा के पास हुई घटना ककरहट उसर टोला का निवासी था युवक मृतक हाइवा चालक दरियापुर। प्रखंड के हरदिया चंवर में मानपुरा के पास सो रहे एक हाइवा चालक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक 25 वर्षीय सूरज कुमार ककरहट उसर टोला के मैनेजर राय का पुत्र था। घटना सोमवार की अहले सुबह की है। जानकारी के अनुसार, हरदिया चंवर से मिट्टी काट निर्माणाधीन सिक्सलेन सड़क की भराई की जा रही है। काफी संख्या में चंवर में मिट्टी काटने के लिए कोपलेन व हाइवा चलाया जा रहा है।
घटना का विवरण बताया जाता है कि सूरज भी हाइवा चलाता था। रात्रि में जग कर कार्य करने के दौरान वह थक गया था और चंवर में ही जमीन पर सो रहा था। गहरी नींद में अचानक किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। थोड़ी देर बाद लोगों ने देखा तो वह जमीन पर मृत पड़ा हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.