हाथरस, जून 19 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के शिवांग कोल्ड स्टोरेजे के निकट गुरूवार को कोल्डस्टोरेज कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के लिए आगरा ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सासनी कस्बे के मोहल्ला नया बिजलीघर निवासी संजय कुमार 22 पुत्र यतेंद्र कुमार शिवांग कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत था। संजय पैदल ही कोल्ड स्टोरेज की ओर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। परिवार के सदस्य घायल संजय को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चिकित्सक ने उसे शुक्रवार को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के लिए...