कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- महेवाघाट के बड़ी अढ़ौली गांव में रविवार की शाम को सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेवाघाट के बड़ी अढ़ौली निवासी आयशा बीबी (60) पत्नी निजाम अली रविवार की शाम को खेत में परिजनों को खाना देने जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने आयशा बीबी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की खबर परिजनों को दी। वे भागकर आए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। घायल वृद्धा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। पुलिसे ने शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.