रुद्रपुर, जनवरी 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। काशीपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचल दिया। हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शुक्रवार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच एक व्यक्ति पैदल ही काशीपुर हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहगीर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसआई चंदन बिष्ट और एएसआई नवीन जोशी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान ...