गोरखपुर, जून 28 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार चौराहे के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज एम्स में चल रहा है। भोपा बाजार निवासी विशाल उर्फ गुड्डू (45) शनिवार रात अपने घर के सामने टहल रहे थे। इसी दौरान देवरिया से गोरखपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...