हल्द्वानी, जून 23 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। तीनपानी बाईपास पर पानी की टंकी के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल युवक आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।हल्द्वानी के पॉलीशीट निवासी हरीश पंत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका भाई दीपक पंत निवासी हल्दूचौड़ 18 जून को अपनी बाइक से तीनपानी स्थित आईबी ऑफिस जा रहा था। इसी दौरान उत्तरांचल ट्रेडर्स के सामने चार पहिया वाहन के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मुकदमा हादसे में गंभीर चोट आने पर घायल दीपक को पहले डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया...