गाज़ियाबाद, जून 26 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ मोड़ फ्लाईओवर पर हिट एंड रन की घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी जांघ की हड्डी टूटने के साथ किडनी, लीवर, फेफड़ों और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती युवक की हालत नाजुक है। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साहिबाबाद के लाजपत नगर निवासी त्रिलोक चंद शर्मा ने नगर कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि बेटा गौरव वशिष्ठ 20 जून की शाम बाइक पर एक मित्र को नया बस अड्डा गया था। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी, हालत नाजुक लौटते समय रात करीब आठ मेरठ मोड़ फ्लाईओवर के पास किसी अज्ञात वाहन ने तेज गति और लापरवाही से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गौरव...