हाथरस, मार्च 2 -- हाथरस, संवाददाता। सोमवार दोपहर को सादाबाद में मेहनत मजदूरी करके बाइक से अपने गांव लौट रहे एक मजदूर को सादाबाद-मुरसान मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर थाना इगलास के गांव हीरा का नगला का रहने वाला था। गांव हीरा नगला निवासी 30 वर्षीय बॉबी पुत्र राधेश्याम सोमवार दोपहर को सादाबाद से मजदूरी करने के बाद बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। तभी सादाबाद-मुरसान मार्ग पर मजदूर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही परिजन एकत्रित होकर पोस्टमार्टम हाउस पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.